फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Thu, 07 Jun 2018 10:11 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली


मऊ(चित्रकूट)। सपा नेता के भतीजे की हत्या के मामले में भले ही 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। लेकिन 30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। एक भी आरोपी की पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। कुछ संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी ने आरोपियों को दबोचने के लिए छह पुलिस टीमें गठित की हैं।
बुधवार की शाम लगभग तीन बजे मऊ कस्बे के थाने से कुछ दूरी पर स्कार्पियो से बरगढ़ की ओर जा रहे सपा नेता उग्रसेन मिश्रा पर ताबड़तोड फायरिंग की गई थी। जिसमें उनके भतीजे दुर्गेश मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई थी। उनका रिश्तेदार अंकित इलाहाबाद में अभी भर्ती है। घटना के दूसरे दिन एसपी मनोज झा व अपर एसपी बलवंत चौधरी ने सीओ रजनीश यादव के साथ घटनास्थल का दुबारा निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त वाहन को भी देखा। एसपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छह पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


संतशरण सिंह बने मऊ थाना प्रभारी
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने मऊ कस्बे में हुए गोली कांड को लेकर मऊ थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया । उनकी जगह रैपुरा थानाप्रभारी संत शरण सिंह को प्रभारी बनाया गया है। वही कोतवाली प्रभारी सुभाष चौरसिया को रैपुरा थाना प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर अनिल कुमार सिंह को कोतवाल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामजद में पिता-पुत्र व सगे भाई शामिल
मऊ। सपा नेता के भतीजे की हत्या में नामजद अभिषेक उर्फ झूरा पुत्र घनश्याम, अमित द्विवेदी, विनीत द्विवेदी पुत्रगण शिवअवतार, शिवअवतार पुत्र चंद्रिका चंद्रन पुत्र कोमल,चंदन पुत्र कोमल, कोमल पुत्र चंद्रिका निवासीगण मऊ, अनिल द्विवेदी, संजय द्विवेदी पुत्रगण द्वारिका प्रसाद अहिरी, दीपक द्विवेदी पुत्र उमेश निवासी मऊ बरगढ़ व दस अज्ञात की तलाश जारी है।


नम आंखों से दी एक दूसरे को सांत्वना
बरगढ़। थानाक्षेत्र के रैपुरा गांव में मृतक दुर्गेश का शव गुरुवार को तड़के पहुंचा तो मानो आसपास के हजारों लोग जुट गए। सभी ने नम आंखों से एक दूसरे को सांत्वना दी। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने रातों रात ही पोस्टमार्टम कराकर शव गांव भेज दिया। इसके बाद दोपहर को गांव में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें सपा के कई नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed