फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   तो डकैत रहे हमलावर और पुलिस बैकफुट पर!

तो डकैत रहे हमलावर और पुलिस बैकफुट पर!

Sun, 27 Aug 2017 12:42 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
तो डकैत रहे हमलावर और पुलिस बैकफुट पर!
तो डकैत रहे हमलावर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पुलिस और डकैत बबुली कोल गिरोह के बीच से सीधी मुठभेड़ हुई। डकैत एक बार नहीं, दो बार पुलिस से टकराए। सेमी आटोमैटिक, थ्री नाट थ्री, थर्टी कारबाइन और मैग्नम राइफलों से लैस डकैतों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पुलिस के कदम डगमगा दिए। डकैत पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी डकैतों को हर हाल में छुड़ाना चाहते थे। यह बात पुलिस ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में भी स्वीकार की है।

गौरतलब है कि गुरुवार को तड़के मानिकपुर थाना क्षेत्र के निही गांव के औदरपुरवा जंगल में दस्यु बबुली कोल गिरोह से मुठभेड़ में दरोगा जयप्रकाश सिंह शहीद हो गए थे। डकैतों की गोली से बहिलपुरवा थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दावा किया कि मुठभेड़ के दौरान गोली से घायल डकैत राजू कोल सहित चार डाकुओं को असलहों सहित पकड़ा गया है।
विज्ञापन


कई और को गोली लगी है। शनिवार को एसपी कार्यालय के पीआरओ सेल से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि डकैतों से दो बार मुठभेड़ हुई। इस बीच पुलिस टीम शहीद उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह को किसी तरह सुरक्षित निकाल लाई। डकैत हर हाल में गिरफ्तार और घायल अपने साथियों को छुड़ाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान डकैतों की गोली बहिलपुरवा थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी की कमर में धंस गई। उनकी एके 47 राइफल की मैगजीन और कारतूस क्षतिग्रस्त हो गए। उन्हें भी भारी फायरिंग के बीच सुरक्षित निकाला गया।

एसपी कार्यालय से जारी प्रेस नोट में खुलासा
मुठभेड़ मे बबुली कोल दो बार पुलिस से टकराया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed