{"_id":"5a01e5d04f1c1b76678b9dff","slug":"41510073808-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने की महिला से अनैतिक मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता ने की महिला से अनैतिक मांग
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। मकान व जमीन के विवाद में दो दिन से रिपोर्ट लिखाने को भटक रही महिला का आरोप है कि उससे एक नेता ने 15 हजार रुपये और लड़की उपलब्ध कराने की फरमाइश की। यह मांग उन्होंने एक पुलिस अधिकारी के नाम पर की। महिला ने इस संबंध में डीएम व एसपी को रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई। महिला ने बताया कि उसके मकान पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कचहरी गई थी। जहां उसे एक पार्टी के नेता मिले। उन्होंने महिला से बताया कि पुलिस अधिकारी से उसके अच्छे संबंध है। फिलहाल एसपी ने पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी हैै। ॉ
फरमाइश को लेकर चर्चा में आए नेता
फरमाइश को लेकर चर्चा में आए नेता