{"_id":"5c670b7abdec2211b705ffbb","slug":"21550257018-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण मामले में डाकू गौरी पर कस रहा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामघाट निवासी तेल उद्यमी के अपह्त जुड़वा पुत्रों की तलाश में लगी पुलिस सवा लाख रुपये के इनामी डाकू गौरी यादव गैंग पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस गैंग को शरण देने वालों को भी पुलिस उठाकर पूछतांछ कर रही है।
विज्ञापन
सवा लाख रुपये के इनामी डाकू गौरी गैंग यूपी क्षेत्र के साथ ही एमपी क्षेत्र में भी वारदात करता है। इस समय यूपी क्षेत्र में पुलिस का दबाव अधिक होने से गैंग का सरदार गौरी यादव सहित अन्य सदस्य मध्य प्रदेश क्षेत्र के जंगलों में रहते हैं। जो विकास कार्यों को लेकर वसूली करते है। तेंदूपत्ता के तोड़ान में भी कई मुंशियों के साथ मारपीट कर रुपयों की वसूली की थी। इधर बच्चों के अपहरण के मामले में डाकू गौरी गैंग के सदस्यों पर पुलिस को शक है। जिसको लेकर एसटीएफ सहित अन्य पुलिस फोर्स डाकू गौरी यादव पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इधर गैंग को शरण देने वालों को पकड़कर पूछतांछ की जा रही है। ताकि अपह्त हुए बच्चों को छुड़ाया जा सके। मध्य प्रदेश क्षेत्र के एसपी संतोष गौर का कहना है कि अपह्त बच्चों को छुड़ाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।