{"_id":"5b6736314f1c1ba61f8b70b1","slug":"21533490737-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
भरतकूप। चौकी क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। पीड़िता के अनुसार उसके छोटे भाई के विरोध करने आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया है। पीड़िता ने पिता के साथ कोतवाली आकर तहरीर दी है। नाबालिग पीड़िता ने बताया कि शनिवार की रात वह घर में अपने छोटे भाई के साथ थी। उसकी मां का निधन हो चुका है जबकि पिता मुख्यालय निमंत्रण पर आए थे। रात को जब वह भाई बहन सो रहे थे तभी गांव का एक युवक दीवार फांदकर उसके कमरे में आ गया। इसके बाद उसके साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर उसने पीड़िता का मुंह दबाए रहा। इस बीच उसके भाई की नींद खुली और उसने चिल्लाकर विरोध किया तो आरोपी ने भाई को मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। रविवार की सुबह पिता के घर लौटने पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।