फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   हत्या मामले में पति समेत सास ससुर को कारावास

हत्या मामले में पति समेत सास ससुर को कारावास

Mon, 22 Oct 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
हत्या मामले में पति समेत सास ससुर को कारावास
हत्या मामले में पति समेत सास-ससुर को सात साल की सजा
विज्ञापन

चित्रकूट। दहेज हत्या के मामले में दोष सिद्ध होने पर अपर जिला जज कुसुमलता ने मृतका के पति समेत सास व ससुर को सात-सात वर्ष की सश्रम क ारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन अधिकारी श्रीराम यादव ने बताया कि मऊ थाने के लौढ़िया मजरा सिलौटा निवासी मोटू पुत्र बबुली ने मऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि 7 अगस्त 2010 को सुबह 9 बजे उसकी बहन कमला देवी को पति मऊ थानाक्षेत्र के सुहैल निवासी भैयालाल, ससुर लल्लू व सास रानी ने जलाकर मार डाला है। उसकी बहन को शादी के बाद से ससुराली जन 50 हजार रुपये व 2 भैंसों की मांग करते थे। घटना के एक सप्ताह पूर्व मायके आने पर बहन ने बताया था कि ससुराली जन रुपये व भैंस की मांग कर रहे हैं। इसके बाद उसकी बहन की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस बात की रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय मे चार्जशीट दाखिल कर दी। अपर जिला जज कुसुमलता ने दलीलें सुनने के बाद मृतका के पति भैयालाल, सुसर लल्लू, व सास रानी को 7 वर्ष की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed