फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   साधना गैंग की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी

साधना गैंग की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी

Sun, 16 Dec 2018 09:59 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
साधना गैंग की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी
साधना गैंग की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
खोही/भरतकूप। दस्यु सुंदरी साधना पटेल गैंग की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। जब तक पुलिस टीम पहुंची तब तक गैंग फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के गांव में भी सर्चिंग अभियान चलाया।

दस हजार की इनामी दस्यु सुंदरी साधना पटेल गैंग की रविवार को सीतापुर चौकी क्षेत्र के सेमरियाजगन्नाथ वासी गांव के पास एक खेत के पास मौजूदगी की सूचना मिली। जिस पर अपर एसपी बलवंत चौधरी ने सीओ सिटी रजनीश यादव व कोतवाल अनिल सिंह की टीम के साथ पहुंचे। खेत के चारों तरफ घेराबंदी की गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने खेत में घुसकर भी डकैतों की खोजबीन की लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने मप्र सीमा से सटे जंगलों में भी अभियान चलाया। ठर्री भगनपुर व पौशलहा के जंगलों में डकैताें की तलाश की गई। गौरतलब है कि इस गैंग के मुख्य सदस्य बीस हजार के इनामी दीपक शिवहरे को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। जल्द ही रिमांड के बाद उसे नयागांव थाने लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed