फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   गुमशुम है परिवार कब लौटेंगे अपह़ृत

गुमशुम है परिवार कब लौटेंगे अपह़ृत

Fri, 22 Feb 2019 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
गुमशुम है परिवार कब लौटेंगे अपह़ृत
गुमशुम है परिवार कब लौटेंगे अपह़ृत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे जानकीकुंड मप्र से अपहृत जुड़वा मासूम भाइयों के सकुशल होने की सूचना के बावजूद दसवें दिन उनकी वापसी घर तक नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों ने अपहृतों के परिजनों को बच्चों की जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए निजी प्रयास करने की पूरी छूट दी है। मप्र के गृहमंत्री से लेकर डीजीपी, आईजी व डीआईजी यूपी एसटीएफ के साथ मिलकर सकुशल बच्चों को घर तक पहुंचाने की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। उधर, अपहृतों के परिजनों से फिरौती मांगने वाले दो मध्यस्थों को पुलिस ने दबोच लिया है। इन दोनों ने फोन कर अपहृत के परिजनों से बदमाशों से मध्यस्थता कर दस लाख रुपये में सौदा कर रहे थे।
अपहरण मामले में रींवा आईजी रहे उमेश जोगा व वर्तमान आईजी चंचल शेखर ने बताया कि इसका खुलासा करने के बेहद करीब हैं बस बच्चों के जानमाल की चिंता है। कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं जल्द ही बच्चों को परिजनों से मिला दिया जाएगा। यह तो तय हो गया है कि दोनों बच्चे स्वस्थ्य व सुरक्षित हैं। बच्चो के अपहरण के बाद दो राज्यों की पुलिस एसटीएफ व गुप्तचर एजेंसी बच्चों की बरामदगी का प्रयास कर रही है। घटना के दसवें दिन भी परिजन उदास आंखों से घर के गेट की ओर देखते हैं कि शायद अब दोनों जल्द आ जाएं। मां ने कहा कि जब से पता चला है कि दोनों सुरक्षित हैं तब से राहत है लेकिन उनके आने की देरी होने से चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन

अपहरण कांड के खुलासे में देरी होने का कुछ लोग फायदा उठाने का भी प्रयास कर रहे हैं। तेल उद्यमी के पास विनोद मिश्रा व भोला गुप्ता निवासी सीधी रींवा मप्र का फोन आया कि उनके पुत्रों को छुड़ाने के लिए वह अपहरण करने वालों से बातचीत कराएंगे। उन्हें सतना बुलाया गया। एक रास्ते पर जब दोनों फोन करने वाले अपहृतों के परिजन से मिले तो दस लाख अपना कमीशन मांगा। यह भी कहा कि अभी कितने रुपये लेकर आए हैं तो उन्होंने बताया कि सिर्फ 3600 रुपये हैं। फोन करने वाले उतने ही रुपये लेकर भागने लगे तो शक हुआ और परिजनों ने दोनों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। नयागांव पुलिस ने दोनों से कड़ी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो परिजनों को मिली खुली छूट
चित्रकूट। अपहृत बच्चे स्वस्थ्य होने की जानकारी के बाद जिस तरह पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि बस 24 घंटे के अंदर सब खुलासा हो जाएगा वैसा फिलहाल सामने नहीं दिख रहा है। अपहृत बच्चे अब तक मीडिया के सामने नहीं आए हैं। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने परिजनों को अपहरणकर्ताओं से सीधी बातचीत कर बरामदगी कराने की छूट दे दी है ताकि किसी तरह बच्चे घर पहुंच जाएं। इस मामले में चित्रकूट एसपी मनोज झा व अपर एसपी बलवंत चौधरी ने कहा कि सबकी प्राथमिकता बच्चे सकुशल परिवार से मिलाना है।


परिचितों से जमीन के विवाद
चित्रकूट। इस अपहरण कांड में जिस तरह लगातार नए मोड़ आ रहे हैं उसमें यह भी बताया गया कि एक जमीन ग्रामोदय विवि के आसपास लगभग 50 लाख की है उसी को लेकर तेल उद्यमी का परिचितों व सगे रिश्तेदारों से विवाद है। इसी जमीन के विवाद के कारण भाडे़ के शूटरों से यह अपहरण कांड कराया गया है। जिसमें अब फिरौती पहुंचाने की बात भी सामने आ रही है लेकिन तेल उद्यमी व उनके एक भाई इस मामले में चुप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed