फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   पुत्री की हत्या का ससुरालीजनों पर लगाया आरोप

पुत्री की हत्या का ससुरालीजनों पर लगाया आरोप

Tue, 26 Feb 2019 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
पुत्री की हत्या का ससुरालीजनों पर लगाया आरोप
ससुरालियों पर लगाया पुत्री की हत्या का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। थाना पहाड़ी के ग्राम कलवारा बुजुर्ग निवासी पिता ने डीआईजी सहित पुलिस अधीक्षक को सौंपे पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि पुत्री को दहेज न मिलने के चलते जान से मारकर शव नदी में बहा दिया है। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्यवाही की फ रियाद लगाई है।

मंगलवार मृतका के पिता कमलेश यादव ने भेजे गए पत्र में कहा है कि पुत्री भोला देवी की शादी वर्ष 2016 में राममनोहर उर्फ जीतू पुत्र चुनवाद यादव निवासी दांदो थाना कमासिन से हुई थी। यथाशक्ति दान दहेज दिया था। विदाई के बाद ससुराल से मायके आने पर उसने ससुरालीजनों द्वारा दहेज कम देकर प्रताड़ना की बात बताई। बताया कि समझाकर कई बार ससुराल भेजा गया। आखिरकार ससुरालीजनों ने मांगा गया दहेज लेने पर ही पुत्री को घर में रखने के लिए कहा। कई वर्ष तक पुत्री मायके में रही। स्वजातीय लोगों की पंचायत बाद किसी तरह पुत्री को ले गए। कुछ दिन में पुत्री ने फ ोन से मारपीट करने की जानकारी दी। पति राममनोहर एवं अन्य लोगों ने फ ोन किया कि उसकी पुत्री की ट्रक के नीचे आने से मृत्यु हो गई है। वहां पहुंचने पर शव नहीं देखने दिया। दाहसंस्कार के समय पुत्री को देखने पर पता चला कि गले में रस्सी के निशान थे। कानूनी कार्यवाही करने पर धमकाया जा रहा है। पीड़ित पिता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्यवाही की फ रियाद लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed