फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   डकैतों ने ग्रामीण का अपहरण कर मुंह में डाला पेट्रोल

डकैतों ने ग्रामीण का अपहरण कर मुंह में डाला पेट्रोल

Wed, 22 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
डकैतों ने ग्रामीण का अपहरण कर मुंह में डाला पेट्रोल
डकैतों ने ग्रामीण का अपहरण कर मुंह में पेट्रोल डाला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले के सीमावर्ती नया गांव थाना क्षेत्र के पालदेव गांव से डकैतों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। रातभर उसे पीटने के बाद बीड़ी से उसके शरीर को जलाया। मुंह में पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी दी। कुल्हाड़ी से एक अंगुली भी काट कर उसे भगा दिया। पुलिस का दावा है कि सूचना मिलते ही जंगल में डकैतों की घेराबंदी होने पर अपह्त को छोड़कर भाग गए हैं। फिलहाल पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को दबोच लिया है। बचे डकैतों की तलाश में कांबिंग जारी है।
बीते दिन नवोदित डाकू गैंग के सरगना दीपक शिवहरे ने गैंग के साथ पालदेव गांव के बाहर से छोटकू सेन नामक ग्रामीण का अपहरण कर जंगल ले गए थे। बुधवार को तड़के डक ैतों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा। जानकारी होते ही सतना एसपी संतोष सिंह गौर और नया गांव थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी अपह्त के घर पहुंचे। उसे लेकर डाक्टरी परीक्षण कराया और सतना अस्पताल में भर्ती करा दिया है। अपह्त ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर उसका अपहरण कराया था। डकैत उससे बार बार घर में मिले गडे़ धन के बारे में पूछ रहे थे। न बताने पर उसके शरीर में जलती बीड़ी से दागा गया। यह भी धमकी दी गई की जिस तरह डाकू ललित पटेल ने तीन लोगों को जिंदा जला दिया था उसे भी जला दिया जाएगा। उसके मुंह में पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी दी र्गई। इसके बावजूद कोई जानकारी हासिल न होने पर उसके एक हाथ की अंगुली भी काट ली गई।
विज्ञापन

सतना एसपी ने बताया कि इस मामले में डकैत दीपक शिवहरे गैंग का नाम आया है। 10 हजार के इनामी डकैत दीपक निवासी सेजवार, साधना पटेल निवासी बगहिया, छोटू पटेल निवासी बंशीपुर, राजा विश्वकर्मा निवासी पालदेव, मइयादीन निवासी पालेदव व अजय उर्फ रिक्कू निवासी खीरी बघोलन के खिलाफ अपहरण, मारपीट, धमकी व डकैती एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सुंदरी डकैत भी शामिल
चित्रकूट। डकैतों के इस गैंग में दस्यु सुंदरी चित्रकूट जिले के भरतकूप चौकी क्षेत्र के बगहिया निवासी साधना पटेल शामिल है। जानकारी के अनुसार यह पहले से डाकू नवल धोबी गैंग के साथ चलती थी। कुछ लोगाें का मानना है कि यह पहले डकैत नवल की रखैल थी। इस समय इस गैंग के बचे सदस्यों के साथ मिलकर गैंग चला रही है। जब नवल धोबी ने टेणी के दो शिक्षकों का अपहरण किया था तब भी यह महिला डकैत उसके साथ शामिल थी। इस गैंग में सरगना दीपक के अलावा डाकू नवल धोबी का साला रबेंद्र उर्फ अजय भी दस हजार का इनामी है। गैंग में महिला डकैत के शामिल होने की पुष्टि सतना एसपी ने भी की है।


दो को पकड़ा शेष की तलाश जारी
चित्रकूट। इस मामले में सतना एसपी व नयागांव थाना प्रभारी ने बताया कि डकैतों की सूचना जंगल में कांबिंग की जा रही है। नामजद डकैत व उनके सहयोगियों पर शिकंजा कसा गया है। जिसमें मइयादीन व राजा विश्वकर्मा को पकड़ा गया है। उनकी निशानदेही पर गैंग के सदस्यों की तलाश जारी है। जो यह दोनों पकड़े गए हैं उन्होंने ही छोटकू सेन को साजिश कर गैंग तक पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed