फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   वन दरोगा ने किया दुष्कर्म थाने में दी तहरीर

वन दरोगा ने किया दुष्कर्म थाने में दी तहरीर

Tue, 02 Apr 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
वन दरोगा ने किया दुष्कर्म थाने में दी तहरीर
मऊ। बरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने वन दरोगा पर मऊ थानाक्षेत्र के रास्ते पर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसकी प्रथम जांच केे बाद बताया कि दुष्कर्म का आरोप एक अवैध खनन में पकड़े गए ट्रैक्टर के कारण बदले की भावना से लगाया गया है। फिलहाल सीओ मामले में अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि रविवार वह अपनी बहन से मिलने मऊ आई थी। वापसी के दौरान रास्ते में बाइक पर एक पहचान के वन दरोगा मिल गए तो उन्होंने गांव तक छोड़ने को कहकर बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में सड़क किनारे उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी बताया कि वन दरोगा की नर्सरी में उसका पति काम करता है। इस मामले में मऊ थानाध्यक्ष श्याम प्रताप ने बताया कि महिला के आरोपों की प्राथमिक जांच हुई है जिसमें दुष्कर्म के आरोप बेवजह लगाए गए हैं। दरअसल महिला के पहचान के एक ग्रामीण के अवैध खनन सामग्री से लदे ट्रैक्टर को वन दरोगा ने पकड़ा था। जिसके बदले में दबाव बनाने के लिए उस ग्रामीण ने महिला के माध्यम से यह आरोप लगाया है। इस मामले में दुष्कर्म नहीं लेकिन अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत उत्पीड़न की जांच सीओ कर रहे हैं। मऊ एसडीएम रमेश कुमार से भी महिला ने शिकायत की। जिस पर उन्होंने सीओ व थानाध्यक्ष से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

वन दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप, महिला ने दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed