{"_id":"5c703ec4bdec224bc62b5e6f","slug":"141550859972-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटक रहा मृतका का पुत्र नहीं दर्ज हो रही रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भटक रहा मृतका का पुत्र नहीं दर्ज हो रही रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को भटक रहा पुत्र
:-पहाड़ी में भी छात्र की हत्या के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जंगल में पड़े मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पुत्र का आरोप है कि पुलिस हत्या की रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है। न्याय न मिला तो वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करेगा।
जानकारी के मुताबिक सरैंया चौकी अंतर्गत जंगल में बढ़ोहर गांव की संतो देवी पत्नी नानकुनी का शव 11 फरवरी को मानिकपुर थानाक्षेत्र के जंगल में मिला था। मृतका के पुत्र धर्मेंद्र का आरोप है कि कई दिन से वह मानिकपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को भटक रहा है, पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही जानकारी नहीं हो सकी। जिससे बिसरा सुरक्षित किया गया है। प्रथम दृष्टया हत्या तो है लेकिन बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पहाड़ी थाना क्षेत्र के पनौटी गांव के लोधनपुरवा में 18 फरवारी को छात्र की हत्या हो गई थी। जिसमें मृतक के परिजनों ने दो रिश्तेदारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी लिखाई थी। इसके बाद भी हत्या के सही कारणों का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी। पुलिस ने नामजद दो को पकड़कर जेल जरूर भेज दिया है लेकिन मुख्य आरोपी फरार है। छात्र की घटना के संबंध में पहाड़ी थानाध्यक्ष दीनदयाल का कहना कि हत्या का खुलासा हो गया है तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो