{"_id":"5bae6bdf867a557fea11a009","slug":"121538157535-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर छूटे डकैत ने युवती को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमानत पर छूटे डकैत ने युवती को किया अगवा
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानत पर छूटे डकैत ने युवती को किया अगवा
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जमानत पर छूटे डाकू गौरी यादव गैंग के सदस्य रहे बदमाश ने युवती को लेक र भाग गया है। युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ चौकी में अपहरण की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी की है लेकिन सफलता नहंी मिली है।
बुधवार की देर शाम शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव से नामी बदमाश तेजराम पुत्र लक्ष्मण यादव एक युवती को जबरन भगा कर ले गया। रात भर युवती के घर न लौटने पर परिजनोें ने उसकी तलाश की। गुुरुवार को बदमाश के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी है। चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 363 व 366 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन की जा रही है। दो बार आरोपी के घर छापेमारी भी की गई है। आरोपी पहले डाकू गौरी यादव गैंग का सदस्य रह चुका है। उसके खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। हत्या मामले में वह पकड़े जाने के बाद जेल जाकर इन दिनों जमानत पर छूटा था।