फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   आज आएंगे पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री

आज आएंगे पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री

Sun, 11 Jun 2017 11:00 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
आज आएंगे पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री
आज आएंगे पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री
विज्ञापन

चित्रकूट। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री अरूण यादव सोमवार को मुख्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद वह चित्रकूट मप्र. के कांग्रेस विधायक प्रेमसिंह के घर जाकर परिजनों को सांत्वना देंगे। जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि पूर्व मंत्री महाकौशल एक्सप्रेस से चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद डाक बंगले में रूककर सीधे बरौंधा जाकर दिवंगत विधायक के परिजनों से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि बीते दिन विधायक प्रेम सिंह का निधन हुआ था।
--------------------------------------
फोटो- 11 सीकेटीपी- 7 परिचय- पोस्टमार्टम हाउस में बैठे शोकाकुल परिजन।
चलती ट्रेन पर चढ़ते समय गिरे वृद्ध की मौत
:- टीबी ग्रसित महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ी/शिवरामपुर(चित्रकूट)। चलती ट्रेन में चढ़ते समय अचानक पैर फिसलने से गिरे वृद्ध की मौत हो गई। इसके अलावा टीबी से ग्रसित महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के नांदीतौरा निवासी चुन्नीलाल (65) पुत्र रामआसरे शनिवार को मानिकपुर स्टेशन से सारनाथ एक्सप्रेस से रायपुर जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक से ट्रेन पर चढ़ रहे थे। उनके भतीजे अवधेश ने बताया कि अचानक पैर फिसलने से वह पटरी पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। जीआरपी व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को जीआरपी ने शव का पंचनामा कराया। मृतक तीन दिन पूर्व ही अपने भतीजे की शादी में आया था। उसका परिवार रायपुर में ही रहता है।
विज्ञापन

शादी के बाद वह रायपुर जाने के लिए ट्रेन के कोच पर चढ़ रहा था तभी यह हादसा हो गया। इसके अलावा शिवरामपुर के चकलागुरुबाबा गांव की लीलावती (35)पत्नी राजकुमार की रविवार को गांव में ही बीमारी से मौत हो गई। उसके ससुर मइयादीन ने बताया कि कई साल से लीलावती टीबी से ग्रसित थी। उसके तीन पुत्र एक पुत्री है। पति मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed