फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   115 लीटर कच्ची 45 क्वार्टर देशी शराब बरामद

115 लीटर कच्ची 45 क्वार्टर देशी शराब बरामद

Wed, 20 Mar 2019 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
115 लीटर कच्ची 45 क्वार्टर देशी शराब बरामद
चित्रकूट/मानिकपुर/राजापुर/बरगढ़। पुलिस टीमों ने अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 10 लोगों को 115 लीटर कच्ची शराब, 45 क्वार्टर देसी शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शिवरामपुर चौकी प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने टीम के साथ खुटहा पुरवा से संजय प्रजापति पुत्र श्रीपाल प्रजापति निवासी खुटहा को 45 क्वार्टर के साथ गिरफ्तार किया है। बहिलपुरवा थाना के एसआई प्रमोद कुमार मौर्य ने टीम के साथ बरुई तिराहा से सरजो कोल पुत्र परदेशी कोल निवासी कल्याणपुर को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एसआई योगेन्द्र कुमार ने टीम के साथ ग्राम पराको से राजा यादव पुत्र छेदी यादव निवासी सोती पुरवा मजरा पराको को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मऊ थाना के एसआई शिव कुमार यादव ने टीम के साथ प्राइमरी पाठशाला मनकुआर के समीप से बबुली केवट पुत्र रामनिहोर निवासी शेषा शुबकरा को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बरगढ़ थाना के एसआई हरेन्द्र नाथ ने टीम के साथ खोहर तिराहे के पास ग्राम खोहर से रिंकू पुत्र माधव आदिवासी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मानिकपुर थाना के एसआई सिद्धनाथ राय ने टीम के साथ लल्लू निवासी ग्राम खिचडी को 25 लीटर के साथ पकड़ा। मानिकपुर थाना के एसआई धनंजय राय ने टीम के साथ ग्राम हनुवा से हीरालाल पुत्र सिकदास प्रसाद व गुलाब को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। एसआई वारिज ने टीम के साथ ग्राम छिरिया बुजुर्ग से मारकुंडी जाने वाले रास्ते से रामहित कोल निवासी छेरिया बुजुर्ग को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एसआई राकेश कुमार यादव ने टीम के साथ गढ़ी घाट से गुड़िया देवी पत्नी बाल गोविंद निवासी रईया पुरवा को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में मारकुण्डी थाना के एसआई सुखशेखर राही तथा फ्लाइंग स्वायड ने करौंहा तिराहा से कल्लू प्रसाद पुत्र वंसधारी निवासी अमचुर नेरुआ को 90 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

115 लीटर कच्ची 45 क्वार्टर देसी शराब बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed