फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   भटके विदेशियों को पुलिस ने दिखाई सही राह

भटके विदेशियों को पुलिस ने दिखाई सही राह

Sat, 16 Mar 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
भटके विदेशियों को पुलिस ने दिखाई सही राह
चित्रकूट। रैपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाठक ने रास्ता भटके हुए दो विदेशी युवकों की मदद कर सकुशल ट्रेन में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया है। बताया गया कि बीती रात करीब आठ बजे पुलिस गश्त कर रही थी। तभी दो विदेशी युवक रास्ता भटक कर बोड़ी पोखरी चौराहे पर बैठे हुए थे। पुलिस टीम के पूछताछ करने पर विदेशी युवकों ने पोलैंड निवासी बताया। जो खजुराहो से बनारस जा रहे थे। उनके पास भारतीय रुपये भी खत्म हो गए हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने दोनों विदेशी युवकों को थाना हाजा पर लाए तथा उन्हें खाना खिलाकर कुछ रुपये दिए एवं मानिकपुर जंक्शन से बनारस जाने वाली ट्रेन में टिकट देकर बैठाया है। पुलिस की इस मदद की विदेशियों ने सराहना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed