फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   जेल में मिली डाकू गोप्पा को जान से मारने की धमकी

जेल में मिली डाकू गोप्पा को जान से मारने की धमकी

Wed, 03 Apr 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
जेल में मिली डाकू गोप्पा को जान से मारने की धमकी
चित्रकूट। जेल में बंद कुख्यात डाकू रामगोपाल उर्फ गोप्पा ने अपने दुश्मन से जेल के अंदर ही हत्या कराए जाने की आशंका जताई है। पेशी पर आए डाकू ने प्रदेश के कारागार मंत्री, डीजीपी व एसपी को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि शनिवार जेल में कुछ लोग किसी से मिलने आए थे इसी दौरान आरोपियों ने चिल्लाकर उसे मारने की बात कही है।
विज्ञापन

हालांकि जेलर ने इस तरह के किसी प्रकरण से इंकार किया है।
मंगलवार को एक लाख दस हजार का इनामी डाकू गोप्पा ने बताया कि शनिवार को उसका दुश्मन नहरा गांव निवासी अखिलेश उर्फ कुमकुम आठ अज्ञात साथियों के साथ जिला जेल रगौली में किसी से मिलने आया था। इसी दौरान वह मिलने वाले निर्धारित स्थल से आगे बैरक तक आ गया और वहां मौजूद कुछ अन्य बंदियों व रसोईयों से कहा कि गोप्पा के खाने में जहर मिला दो जिससे उसकी मौत हो जाए। इसकी जानकारी जेल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को दी गई तो वह लौट गया। गोप्पा ने यह बात अपने अधिवक्ता राजेंद्र कुमार के माध्यम से कही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुमकुम पर भी हत्या समेत अन्य कई मामले दर्ज हैं और वह कुछ समय पहले इसी जेल में बंद था। अभी फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। डाकू गोप्पा ने बताया कि जेल में रहने के दौरान भी कई बार दुश्मन कुमकुम से विवाद मारपीट हुई थी। डाकू ने उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि जेल में उसे जान का खतरा बना है। कुछ लोग उसकी हत्या करा सकते हैं। उधर इस मामले में जिला जेल के जेलर श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि जेल में मिलने तो सब आते हैं लेकिन बैरक तक कोई नहीं जाता। जेल में ऐसी किसी तरह की बात नहीं हुई है। इन दोनों की आपसी दुश्मनी है जिससे एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में मिली डाकू गोप्पा को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed