फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   crime

ताला तोड़कर लाखों की नगदी व जेवर किए पार

Tue, 19 Jan 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
crime
भरतकूप (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बैहार गांव में रविवार की रात चोर एक घर से जेवर और नगदी समेत लाखों का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर शक जताया है।
विज्ञापन

बैहार गांव निवासी मोहनलाल ने बताया कि रविवार की रात को वह पत्नी व बच्चों के साथ कमरे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर पिछवाड़े के रास्ते से घर में घुसे। दूसरे कमरे का ताला तोड़कर वहां बक्से में रखा जेवर व नगदी उठा ले गए। घर में तीन अन्य भाइयों काभी जेवर व नगदी रखा था। तीनों भाई परिवार समेत राजस्थान में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह मोहनलाल की पत्नी जागी तो कमरे का सामान बिखरा मिला और जेवर-नगदी गायब मिली। इसके बाद पीड़ित ने भरतकूप थाने में तहरीर दी। तहरीर में गांव के ही कुछ युवकों पर चोरी का शक जताया गया है। परिजनों ने बताया कि गांव के बाहर और आसपास ढूंढने पर एक खेत में खाली बाक्स मिला है, जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। उधर, थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed