{"_id":"5e3daeec8ebc3ee5e23045f0","slug":"crime-chitrakutt-news-knp5431928113","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाटसअप में देखा मैसेज पर तीसरे दिन भी नहीं सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाटसअप में देखा मैसेज पर तीसरे दिन भी नहीं सुराग
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के एसडीएम कालोनी निवासी नवविवाहित दंपति का तीसरे दिन भी कुछ सुराग नहीं लगा है। परेशान परिजनों ने अब सभी रिश्तेदारों से मदद मांगी है। पुलिस टीम दंपति की तलाश में प्रयागराज पहुंची है। सर्विलांस के जरिए दोनों की लोके शन जानने का प्रयास जारी है लेकिन दंपति के मोबाइल स्वीच ऑफ हैं। गायब युवक के इंजीनियर भाई ने बताया कि व्हाटसअप में उसे जो मैसेज भेजा गया था उसे बृहस्पतिवार की रात को पढ़ा गया है लेकिन कोई उत्तर नहीं आया और न ही किसी फोन से वार्ता हुई है।
गौरतलब है कि एसडीएम कालोनी निवासी कैलाश त्रिपाठी अपनी पत्नी रश्मी त्रिपाठी के साथ बुधवार की सुबह प्रयागराज जाने की बात कहकर निकला था। इनकी शादी 28 नवंबर 2019 में हुई है। इसके बाद से दंपति का मोबाइल स्वीच आफ है और किसी तरह का संपर्क नहीं हो रहा है। अनहोनी की आशंका से परेशान परिजनों ने कोतवाली में सूचना दी है।
शुक्रवार को कोतवाली टीम उनके घर पहुंची लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को गायब कैलाश के बडे़ भाई कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि कैलाश के मोबाइल पर मैसेज भी भेजा था। व्हाटसअप मैसेज रात में पढ़ा जरूर गया है, लेकिन तीसरे दिन भी दंपति का कुछ पता नहीं चला है। उन्होंने आशंका जताई है कि इस घटना के पीछे एक अन्य युवती भी शमिल है। इस दिशा में भी पुलिस जांच कर खोजबीन कर रही है।