फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Create Bundelkhand state by merging the districts of UP and MP: Tikait

यूपी और एमपी के जिलों को मिलाकर बनाएं बुंदेलखंड राज्य : टिकैत

Tue, 26 Dec 2023 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Create Bundelkhand state by merging the districts of UP and MP: Tikait
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी और एमपी क्षेत्र के जिलों को मिलाकर बुंदेलखंड राज्य बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों पर कर्ज और महंगाई बढ़ रही है, लेकिन उपज के दाम बढ़ाने का कानून नहीं बन रहा। सरकारें मनमानी पर उतारू हैं। इसके लिए आंदोलन ही एक रास्ता है।
विज्ञापन

सोमवार को चित्रकूट पहुंचे टिकैत ने सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। किसान नेताओं के साथ बैठक की। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार सर्किल रेट नहीं बढ़ा रही है। किसान की उपयोगी जमीनें सस्ते में लेकर उद्योगपतियों को दे रही है। नौकरी मिल नहीं रही महंगाई पर नियंत्रण नहीं है। किसान की उपज का मूल्य निश्चित करने के लिए एमएसपी कानून कई बार वादा करने के बाद भी नहीं बनाया गया। अग्निवीर जैसी नौकरी युवाओं के साथ मजाक है। पुलिस की निकाली जा रही भर्ती में उम्र सीमा एक साल घटा दी इससे कई हजार युवक अपात्र हो गए।
विज्ञापन

किसानों को फ्री बिजली देने की झूठी घोषणा हुई। हर जगह बस मीटर लगाकर वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारें किसानों के आंदोलन से डर गई हैं। संयुक्त किसान मोर्चा किसानों ने बनाया तो घबराई सरकारें इसमें तोड़ मरोड़ करा रही हैं। इन सबसे निपटने के लिए सिर्फ आंदोलन की एकमात्र रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड राज्य में खनिज संपदा है। इसे अलग राज्य बनाकर इस संपदा से होने वाले लाभ का यहीं प्रयोग किया जाए। अन्ना मवेशी की समस्या निपटाने के लिए सरकार की मंशा ठीक नहीं है।

टिकैत ने उप राष्ट्रपति पर मिमिक्री पर जाट समाज के नाराज होने के मामले पर कहा कि जाट समाज नाराज कतर्ह नहीं है। मिमिक्री जाति के आधार पर नहीं होती। सरकार उस जाति में वोट तलाशने के लिए एक जाति को टारगेट कर रही। कटाक्ष किया कि सरकार वोट के लिए न जाति छोड़ती है, न राष्ट्रपति, न धार्मिक मुद्दों को। कुश्ती संगठन में पहलवानों को लेकर चल रहे मामले में कहा कि पहलवानों के आरोप सही हैं। आंदोलन चलने के बाद भी सरकार ने डर के कारण सही जांच नहीं कराई। जिलाध्यक्ष राम सिंह राही, अरुण कुमार पांडेय, तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ,उदयनारायण सिंह , शिवदयाल सिंह बघेल व जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed