Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   court,hospital,police,FIR,judge

दहेज हत्या में दो को दस-दस साल की कैद

Wed, 24 Mar 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
court,hospital,police,FIR,judge
चित्रकूट। दहेज हत्या के मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने मृतका की सास और एक रिश्तेदार को 10-10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों अभियुक्तों को 10-10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया है।
विज्ञापन

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता गोपालदास ने बताया कि मुकदमा वादिनी ने राजापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में पुनिया ने बताया कि 29 अप्रैल 2017 को पुत्री प्रीति की शादी हिंदू रीति रिवाज से राजापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बढई टोला कहारन मुहल्ला निवासी संपत के लड़के अजय के साथ की थी। विवाह में काफी दहेज भी दिया था। बावजूद इसके दहेज में लाखों रुपए नगद की मांग को लेकर ससुराल में प्रीति के पति अजय, ससुर संपत, सास मेडुकी, नन्द बिट्टी आदि पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। 8 अक्टूबर 2017 को पुत्री को केरोसिन का तेल डालकर आग लगा दी। बुरी तरह झुलस चुकी पुत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पांच दिनों बाद 13 अक्टूबर 2017 को मौत हो गई। वादिनी ने इस मामले की रिपोर्ट राजापुर थाने में दर्ज कराई थी। अपर जिला जज (एफटीसी) सत्येंद्र प्रकाश पांडेय ने इस मामले में बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद बुधवार को निर्णय सुनाया है। मुकदमे के दौरान दो अभियुक्त बिट्टी और संपत की मौत हो गई है। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------------
खांसी के साथ बलगम आने पर टीबी की कराएं जांच
चित्रकूट। सीएमओ कार्यालय सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार यादव की अध्यक्षता में क्षय रोग जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें क्षय रोग के लक्षण और इलाज पर विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएमओ ने कहा कि यदि सीने में दर्द होता है और लगातार बुखार, खांसी के साथ बलगम आता है, तो टीबी के लक्षण हैं। इसकी जांच कराएं। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों में टीबी के निशुल्क जांच व इलाज की उत्तम व्यवस्था है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार कुरैचया ने बताया कि केंद्र सरकार ने टीबी मुक्त भारत बनाने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि कई मरीज जो बाहर का इलाज लेकर के एमडीआर हुए थे उनका सरकारी स्तर पर इलाज होने पर अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed