फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   corona

दरोगा के बेटे समेत तीन और कोरोना पॉजिटिव

Fri, 29 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
corona
फोटो-10- मानिकपुर तहसील क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जमुनिहाई गांव में हाटस्पाट ब? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कोरोना जांच के भेजे गए सैंपल में शुक्रवार को तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक महिला व एक दरोगा पुत्र है। यह सभी दिल्ली से हाल ही में लौट कर आए थे। जिला प्रशासन ने इन पॉजिटिव केस के बाद मानिकपुर तहसील क्षेत्र के जमुनिहाई गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया है। अब तक जिले में कुल 36 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। जिनमें दो की मौत हुई है। वहीं 15 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 19 केस एक्टिव हैं। जिले में अब तक 16 क्षेत्र हॉटस्पॉट हो चुके हैं। शुक्रवार को जिले से 70 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि 26 मई को जिले से 25 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। इनमें जमुनिहाई गांव की एक महिला व एक व्यक्ति तथा कोलगदिया गांव के एक छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला प्रशासन की टीम ने इन दोनों गांवों में जाकर मरीजों के परिजनों को क्वारंटीन किया और उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। वहीं कोतवाली थानाक्षेत्र के कोलगदिया गांव निवासी छात्र दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता था। उसके पिता पुलिस विभाग में दरोगा हैं।
विज्ञापन

वह अपने निजी वाहन से दिल्ली से आया था और आते ही क्वारंटीन सेंटर चला गया था। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 1734 सैंपल भेजे गए हैं। इसमें 1576 की रिपोर्ट आ चुकी है। गौरतलब है कि गुरुवार को जिले में तीन सगे भाई समेत चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। शुक्रवार को डीएम व एसपी व सीएमओ ने खजुरिहा खुर्द, जमुनिहाई व कोलगदिया गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी संभावित प्रयास किए जाएं ताकि यह महामारी ने फैलने पाए। हॉटस्पॉट वाले इलाके में प्रधान व सचिव ग्रामीणों की जरूरतें की चीजों को पहुंचाने का प्रयास करें ताकि ग्रामीणों में किसी तरह का भय का माहौल न बन सके। जो भी बीमार हो वह निसंकोच इलाज कराने पहुंचे जिससे उनके परिजनों को संभावित नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed