{"_id":"5e8b5ec78ebc3e72af6158af","slug":"corona-chitrakutt-news-knp5540324111","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत मदनगोपाल दास ने राहत कोष में दिए 51 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत मदनगोपाल दास ने राहत कोष में दिए 51 हजार
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। कामदनाथ मंदिर के प्रमुख संत मदनगोपाल दास ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपये की मदद की। उन्होंने जिलाधिकारी को चेक सौंपा। लॉकडाउन के चलते जिलेभर में कई स्थानों पर जरूरतमंदों को समाजसेवी व व्यापार मंडल के पदाधिकारी लगातार भोजन व अन्य राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।
श्री तुलसीपीठाधीश्वर जगदगुरु रामभद्राचार्य ने अपने उत्तराधिकारी रामचंद्रदास महराज के साथ मिलकर प्रमोद वन व आसपास के क्षेत्र में गरीब व जरूरतमंदों को भोजन बांटा। इस मौके पर सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के ऋषि कुमार सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता की मौजूदगी में सराफा व्यापारी अतुल अग्रवाल व समाजसेवी रामबाबू गुप्ता ने शहर के दो वार्ड में जाकर गरीबों को भोजन बांटा। इस मौके पर गोलू गुप्ता, धर्मचंद्र व जितेंद्र धतुरहा आदि मौजूद रहे।
व्यापारी आपदा संगठन के विष्णु गुप्ता के नेतृत्व में गरीबों को 25 मार्च से राहत सामग्री बांटी जा रही है। ट्रैफिक चौराहा, पटेल तिराहा, एलआईसी तिराहा, बस स्टैंड, पुरानी बाजार होते हुए बेड़ी पुलिया तक पहले सैनिटाइजर से हाथ धुलवाया। इसके बाद चाय, बिस्किट, फल एवं भोजन के पैकेट आदि दिए गए। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शानू गुप्ता ने सोमवार को असहाय, निराश्रित, विधवा, दिव्यांगों को कहारन पुरवा, छोटा खटकाना, भैरोपाग, हरिजन बस्ती आदि जगहों में पदाधिकारियों के साथ जाकर आटा, दाल, चावल, तेल, नमक, मसाले, बिस्किट, सब्जी व साबुन का वितरण किया।
विज्ञापन
नरेंद्र मिश्रा, महेश गुप्ता, विमल गुप्ता, महेश केसरवानी, शैलेंद्र केसरवानी, मनोज वर्मा, आशीष वर्मा, गोपी निषाद, संतोष, जीतू वर्मा, बबलू पटेल आदि मौजूद रहे। बलदाऊगंज निवासी रितेश केशरवानी ने सहयोगियों के साथ मानिकपुर घाटी में आदिवासियों को राशन सामग्री का वितरित किया। बीएल गुप्ता, राहुल, मनोज गुप्ता, किशन आदि मौजूद रहे। शहर में आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक पिंटू शुक्ला, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, शंकर ढाबा के मालिक जयशंकर मिश्रा व समाजसेवी साहब लाल द्विवेदी ने भी कई स्थानों पर गरीबों को भेाजन के पैकेट बांटे।