फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   corona

लखनऊ में प्रशिक्षण ले रहे युवकों को जिले की सीमा में छोड़ा

Thu, 26 Mar 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
corona
चित्रकूट/खोही। लखनऊ में एक अकादमी के हास्टल में रहकर सेना भर्ती की तैयारी करने वाले 35 युवकाें को जिले की सीमा पर एमपी प्रशासन ने रोक लिया। सभी युवक मप्र के रींवा, जबलपुर व सतना जिले रहने वाले हैं। वे लखनऊ से बस से निकले थे, जो उन्हें सीतापुर चौकीक्षेत्र के बेडीपुलिया के पास उन्हें छोड़कर चली गई थी। यहां से पैदल जा रहे थे। यूपी व एमपी सीमा पर जानकीकुंड में प्रशासनिक अधिकारियों ने रोक कर सभी का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद बस के माध्यम से उन्हें सतना के लिए भेज दिया गया। राहत की बात यह रही कि इनमें किसी में भी बीमारी के लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन

गुरूवार को धर्मनगरी मप्र क्षेत्र में एक साथ आधा सैकड़ा से अधिक युवक घूमते दिखे। जिनको देखकर मप्र के प्रशासनिक अधिकारी सहित स्थानीय निवासी दंग रह गए। सभी युवक पैदल सतना शहर के लिए जा रहे थे।नायब तहसीलदार गणेश ने मौके पर पहुंचकर युवकों से जानकारी ली तो बताया कि वह लोग फौज में भर्ती होने के लिए लखनऊ स्थित एक एकेडमी में रूके थे।
विज्ञापन

लॉकडाउन लगने के बाद वहां से निकले। एक बस ने उनको चित्रकूट जिले के बेडीपुलिया के पास छोड़ दिया गया। कोई साधन न होने से पैदल सतना जा रहे थे। जिस पर सभी युवकों की जानकीकुंड अस्पताल से स्क्रीनिंग जांच कराई गई। इसके बाद सभी युवको को सतना व रीवा जिले के लिए भेजा गया। सभी को सद्गुरू सेवा संघ के माध्यम से भोजन भी खिलाया गया। जिससे छात्रों ने राहत की संास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed