फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   corona

लाकडाउन के उल्लघंन पर 38 वाहन चालकों पर कार्यवाही

Thu, 26 Mar 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
corona
चित्रकूट। बृहस्तपतिवार को लॉकडाउन के चलते सड़कों पर सन्नाटा रहा। पुलिस प्रशासन लॉकडाउन के कड़ाई से पालन के लिए गश्त करती रही। वहीं इस दौरान 38 वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई। जरूरी सामग्र्री की बिक्री के लिए प्रशासन ने कुछ दुकानदारों के पास बनाए हैं जो निश्चित दूरी पर ग्राहकों को खड़ा कर सामग्री दे सकते हैं। वहीं दूसरी ओर मानिकपुर क्षेत्र से चार युवकों के बीमार की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने उन्हें सीएचसी लाकर जांच कराई। जिला अस्पताल में 16 मरीजों का परीक्षण हुआ। सीएमओ डॉ. विनोदकुमार ने बताया कि किसी में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दूसरे दिन पूरे जिले में सन्नाटा छाया रहा। दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। सब्जी मंडी में भीड़ का दबाव कम किया गया। पास मिलने के बाद गली मोहल्लों में सब्जी के ठेले देखे गए। किराना, दवा दुकानों में कुछेक लोगों ने डिस्टेंस मार्क्स (पर्याप्त दूरी) में खड़े होकर खरीददारी की। लाकडाउन का उल्लघंन करने पर कोतवाल अनिल सिंह ने तीन चार पहिया वाहन चालकों समेत 15 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया और 20 वाहनों से समन शुल्क वसूला। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार अपनी टीम के साथ रात भर मानिकपुर पहाडी राजापुर मऊ बरगढ़ व भरतकूप क्षेत्र के जाकर आने जाने लोगाें को राह चलते ही मेडिकल चेकअप किया गया।
विज्ञापन

मानिकपुर से जानकारी मिली कि चार मरीज बीमार हैं। जिनका चेकअप नहीं हो रहा है। जिस पर बृहस्पतिवार की सुबह गांव पहुची टीम ने सभी को सीएचसी लाकर चेकअप कराया। जिला अस्पताल में भी दिनभर कोरोना वायरस की संभावना पर 16 युवकों का परीक्षण किया गया। सीएमओ ने दावा किया कि किसी में भी इसके प्रारम्भिक लक्षण तक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह शहर के शंकर बाजार व सीतापुर की सब्जी मंडी के आसपास पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को भीड़ लगाने से रोका। मुख्य मार्ग पर ही सबको रोका गया। इसके बाद नगर पालिका व मंडी परिषद कार्यालय से सब्जी विक्रेताओं के पास बनाए गए। जो ठेले में चलते फिरते कुछ घंटो तक सब्जी बेच सकते हैं।
चित्रकूट। शहर के ट्रैफिक चौराहे पर दंत रोग विषेषज्ञ डॉ. विभांशु गुप्ता ने समाचार पत्र वितरकों को मास्क वितरित किये। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी ने लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया।

मऊ । कस्बे के बस स्टैंड से लेकर शिवपुर चौराहा तक पुलिस कप्तान अंकित मित्तल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने लॉक डाउन का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावी बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए। आम नागरिकों को भी सचेत किया। पब्लिक डिस्टेंस के फायदे बताए गए। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्ती बरतने को कहा। क्षेत्राधिकारी विजयेंद्र द्विवेदी तथा कोतवाल सुभाष चंद्र चौरसिया ने क्षेत्र भ्रमण कर जनता को जागरूक किया। लाउड स्पीकर से कस्बा सहित गांव-गांव जाकर लोगों को भीड़ एकत्र न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed