फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Contribution of lawyers in the development of the country is unforgettable

Chitrakoot News: देश के विकास में अधिवक्ताओं का योगदान अविस्मरणीय

Sun, 28 Jan 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 28 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Contribution of lawyers in the development of the country is unforgettable
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन (पंजीकृत) के दो दिवसीय अधिवक्ता सम्मेलन श्रीधर धाम परिसर में हुआ। इसमें हाईकोर्ट प्रयागराज के न्यायाधीश पीयूष अग्रवाल ने कहा कि देश के विकास में अधिवक्ताओं का योगदान अविस्मरणीय है। जीएसटी व आयकर जैसे मामलों में व्यापारियों को परेशानी से बचने के लिए उन्हें सही रास्ता बताया जाए।
विज्ञापन

जिला कर अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में आयोजित रामाश्रय अधिवक्ता समागम की शुरूआत में चित्रकूट जिलाध्यक्ष पीयूष गोयल ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम के दोनों सत्रों में जीएसटी व आयकर पर वक्ता के रूप में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता प्रांजल शुक्ला व चार्टड अकाउंटेंट आंचल कपूर ने विस्तार से कर विषयक व्याख्यान किया। टैक्स अदा करने वाले सभी लोगों को सलाह दी गई कि सही जानकारी दें इससे तमाम परेशानी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन शिवकिशोर गौड़ ने कहा कि बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश सदैव अधिवक्ताओं के हितों के लिए कटिबद्ध है। पूर्व अध्यक्ष और सदस्य प्रशांत सिंह अटल ने अपने विचार रखे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीत सिंह भदौरिया, संरक्षक संजय अग्रवाल, संयोजक अनिल शुक्ला, संजय अग्रवाल, शिवनाथ त्रिपाठी, प्रेमशंकर उपाध्याय, हर्ष शर्मा आदि कर अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed