फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Construction of staff quarters begins in the roadways depot premises, workshop awaited

Chitrakoot News: रोडवेज डिपो परिसर में कर्मियों के आवास बनना शुरू, वर्कशॉप का इंतजार

Tue, 07 Apr 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 07 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Construction of staff quarters begins in the roadways depot premises, workshop awaited
फोटो 06 सीकेटीपी-14- रोडवेड डिपो परिसर में निर्मित होते आवास। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। शासन की ओर से चित्रकूट डिपो में कर्मियों के ठहरने के लिए आवास और बसों की मरम्मत के लिए वर्कशॉप का इंतजाम किया है। इसके लिए शासन से छह करोड़ रुपये का बजट मिला है। जिससे कर्मियों के आवास का काम शुरू हो गया है। वहीं वर्कशॉप का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। वर्कशॉप बनने के बाद कर्मियों को खराब बसों की मरम्मत के लिए बांदा और प्रयागराज की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।



धर्मनगरी चित्रकूट में रोडवेज का डिपो तो बना है, लेकिन यहां पर वर्कशॉप की सुविधा नहीं है। जिस कारण डिपो में रोडवेज बसों की मरम्मत नहीं हो पाती है। मरम्मत कराने के लिए खराब बसों को 70 किमी दूर बांदा या 120 किमी प्रयागराज भेजना पड़ता था। इस प्रक्रिया में बसों को ठीक होकर लौटने में एक से डेढ़ महीने तक का समय लग जाता था, जिससे यात्रियों को बसों की कमी और अनियमित संचालन का सामना करना पड़ता था। डिपो में वर्तमान में अनुबंध की सात बसों सहित अन्य डिपो की 50 से अधिक बसों का संचालन होता है। गर्मी के मौसम में तकनीकी खराबियों के मामले बढ़ जाते हैं, जिससे रास्ते में बसों के खराब होने की घटनाएं आम हो जाती हैं। खासकर रात के समय बस खराब होने पर यात्रियों और कर्मचारियों को भारी असुविधा होती थी। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए विभाग ने डिपो परिसर में अत्याधुनिक वर्कशॉप और कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन




आवास का काम शुरू भी हो चुका है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बसों की मरम्मत स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। इसके अलावा बस स्टॉप क्षेत्र में मुख्यालय स्तर से पेट्रोल पंप स्थापित करने की दिशा में भी पहल शुरू होने की बात सामने आ रही है। यदि यह योजना भी साकार होती है, तो डिपो की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
------ रोडवेज बस स्टॉप इंचार्ज प्रेमलाल ने बताया कि वर्कशॉप के बनने से सुविधाएं बढ़ेगी। आवासों पर भी काम हो रहा है। वह भी जल्द बनकर तैयार होंगे। वहीं पेट्रोल पंप के लिए भी मुख्यालय में फाइल है, जल्द ही उसमें काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed