{"_id":"57b0aab24f1c1b5d496eafdb","slug":"constant-rain-again-mandakini-ufnai","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश से फिर ऊफनाई मंदाकिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बारिश से फिर ऊफनाई मंदाकिनी
चित्रकूट
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबी रामघाट की सीढ़ियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पखवारे से शांत मंदाकिनी का जलस्तर रविवार शाम को फिर बढ़ने लगा। रामघाट किनारे मौजूद श्रद्धालुओं समेत दुकानदारों को प्रशासन ने अलर्ट किया। जिसके बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें समेटनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
जुलाई में विंध्य पर्वत क्षेत्र व मप्र क्षेत्र के पहाड़ों की ओर हुई जोरदार बारिश से चार बार मंदाकिनी में उफान आ चुका है। कई बार तो बाढ़ जैसे हालात भी बने। जिला प्रशासन ने आपात काल के लिए सेना से भी संपर्क किया था लेकिन इसके बाद 15 दिनों तक मंदाकिनी नदी का जलस्तर सामान्य रहा।
विज्ञापन
रविवार शाम अचानक फिर मध्यप्रदेश क्षेत्र में हो रही बारिश से नदी का पानी रामघाट की सभी सीढ़ियों तक पहुंच गया। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने रामघाट व नदी किनारे के क्षेत्र में बसे लोगों के लिए अलर्ट घोषित कर दिया। सावन होने के कारण रामघाट के आसपास मौजूद श्रद्धालुओं को सावधान रहने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
दुकानदारों को भी जल्द ही सामग्री समेटने को कहा गया है। स्थानीय दिनेश तिवारी व अरूण गुप्ता ने बताया कि कभी कभार रात को अचानक जल स्तर बढ़ जाता है। यदि ऐसा हुआ तो भारी नुकसान होने की संभावना है। एसपी केके चौधरी ने बताया कि पुलिस बल नदी किनारे तैनात है। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं।