फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Congressmen told the failure of the government

कांग्रेसियों ने बताई सरकार की नाकामी, मनाई पूर्व पीएम की जयंती

Fri, 20 Aug 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Congressmen told the failure of the government
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर गांव के वरिष्ठ निवासियों को सम्मानित करते कांग्रेसी - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/राजापुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जय भारत संपर्क महाअभियान के दूसरे दिन लोगों से संपर्क किया। शुक्रवार को प्रभातफेरी निकाल शुरुआत की गई। जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय ने कहा कि गांवों में पहुंचकर किसान, मजदूर, व्यापारी के साथ चर्चा कर सरकार की नाकामी को बताएंगे।
विज्ञापन

भटरी ग्राम सभा के पुरवा में सड़कें खस्ताहाल हैं। नौजवान बेरोजगार, किसान परेशान है। कहाकि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ होगा। अन्ना जानवरों से निजात मिलेगी। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती गांव में ही मनाई गई। ग्रामीणों को बताया गया कि कंप्यूटर की संचार क्रांति, नौजवानों को मतदान का अधिकार राजीव गांधी की देन है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक, पुलिसकर्मी, शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया। इसके बाद पौधरोपण कर श्रमदान किया। इस मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदभावना दिवस पर दिलाई शपथ
चित्रकूट। कलक्ट्रेट सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जन्मतिथि के अवसर पर सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतिज्ञा एवं शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed