Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Congressmen protested saying law and order was bad

Chitrakoot News: कानून व्यवस्था को खराब बताकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 02 Mar 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protested saying law and order was bad
चित्रकूट। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को खराब बताकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कु शल सिंह पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज देखा जा रहा है। कहीं पेड़ पर नाबालिग बहनों की लटकते शव देख जा रहे तो कहीं दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। जब कि भाजपा सरकार अपना गुणगान कर रही है। कांग्रेस की पीसीसी सदस्य रंजना बराती लाल पांडेय ने कहा पुलिस भर्ती के नाम पर बेरोजगार युवकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। परीक्षा देने के पहले ही पेपर आउट हो जाते हैं।

इसके बाद ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की है कि नाबालिग बहनों क े मिले शव के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। रामपुर के सिलाई बाड़ा गांव में पार्क में मूर्ति लगाने के विवाद में एक अनुसूचित जाति के युवक की हत्या कर दी। प्रदेश में आए दिन लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। इन मामले में कार्रवाई की जाए। इस मौके पर चुनबाद प्रसाद, ओम प्रकाश गुप्ता, विजय मणि त्रिपाठी, राकेश वर्मा, अजीत सिंह व शिवगुलाम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed