{"_id":"583c75f24f1c1b9345de579c","slug":"congressmen-outrage-day-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद का आंशिक असर, कांग्रेसियों ने मनाया जनाक्रोश दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद का आंशिक असर, कांग्रेसियों ने मनाया जनाक्रोश दिवस
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
नोट बंदी के विरोध में जुलूस निकालते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोट बंदी को लेकर भारत बंद आंदोलन के तहत जिले में मिला-जुला असर रहा। सुबह से दोपहर तक तो आधी दुकानें बंद रहीं, लेकिन शाम होते-होते ज्यादातर दुकानें खुल गईं। कांग्रेसियों और भाकपा-माकपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुधाकर तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। उधर कांग्रेस, भाकपा, माकपा के पदाधिकारी सोमवार सुबह स्थानीय व्यापारियों से मिलकर दुकानें बंद करने के लिए कहा। कांग्रेस ने जनाक्रोश दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रैफिक चौराहे पर पहुंचे और विरोध जताया।
रेलवे स्टेशन से एसडीएम कार्यालय तक रंजना पांडेय भी कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस का हिस्सा बनीं। एसडीएम कार्यालय पहुंचकर 11 सूत्री ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि एटीएम बैंकों में पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था, कैश निकालने की सीमा बढ़ाई जाए। शादी विवाह में खर्च होने वाली राशि की सीमा पर रोक हटे। कांग्रेसियों ने कई बैंकों के सामने धरना भी दिया। जिला महामंत्री वेद प्रकाश पांडेय, रामेंद्र गौतम, उग्रसेन पटेल, नीरु गुप्ता, रघुनाथ द्विवेदी, अतरहुसैन व अनिल गुप्ता भी शामिल रहे।
विज्ञापन
माकपा-भाकपा का प्रदर्शन
चित्रकूट। वाम मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाकपा व माकपा ने भी नोट बंदी के खिलाफ शहर में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। जिसमें कामरेड रुद्र प्रसाद मिश्रा व अमित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना कर कहा कि नोट बंदी से गरीब व मजदूर वर्ग ज्यादा परेशान हैं। पूूंजीपतियों को लाभ दिया जा रहा है।