फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Congressmen do not see terrorism

कांग्रेसियों को नजर नहीं आता आतंकवाद

Tue, 21 Feb 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 21 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Congressmen do not see terrorism
राजापुर के खोपा गांव में जनसभा में मौजूद केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
राजापुर व मऊ क्षेत्र में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रिय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसभा कर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को नजर नहीं आता आतंकवादी कौन है। बिना सोचे समझे कांग्रेस के नेता बयान बाजी कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की थी। इससे देश में आतंकी गतिविधियां कम हो गयी हैं। नोटबंदी होने से गरीबों का भला हुआ है। जिनको नोटबंदी से घाटा लगा है। वह लोग भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।

 चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के खोपा व मानिकपुर विधानसभा के मऊ कस्बे में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा शासनकाल में कोई विकास कार्य नहीं हुए। बसपा सरकार को भी जनता ने परख लिया है। प्रदेश का विकास करना चाहते हैं तो भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाये। केन्द्र सरकार ने बुन्देलखंड के विकास के लिये कई योजनाएं चालू की हैं। चित्रकूट को सिंचाई योजना में शामिल किया है।
विज्ञापन

चित्रकूट विधानसभा के प्रत्याशी चंद्रिका उपाध्याय ने कहा कि वह पूरी ईमानदारी के साथ जनता के लिये काम करेंगे। भाजपा की सरकार आते ही क्षेत्र का विकास तेजी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानिकपुर प्रत्याशी आरके पटेल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को प्रत्याशी समझें। पार्टी के हित के लिये काम करें। इससे प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बने। सभा में जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद रमेश चन्द्र द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, प्रदेश मंत्री रंजना उपाध्याय, किसान नेता रामसिंह पटेल, कामता प्रसाद मिश्रा, राजभूषण द्विवेदी, राघवेन्द्र, रामचन्द्र, शरद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed