फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Congress stopped the train , put jam

कांग्रेसियों ने ट्रेन रोकी, जाम लगाया

Thu, 12 Mar 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 12 Mar 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
Congress stopped the train , put jam

जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने रेल रोकी और हाईवे

विज्ञापन
जाम किया। आंदोलन की अगुवाई जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्त ने की। रेलवे स्टेशन पर झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर रोकी और नारेबाजी की।

इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस अफसरों से झड़प भी हुई। कांग्रेसियों का कहना है कि केंद्र सरकार की वजह से देश की सुरक्षा खतरे में है। प्रदेश महासचिव सुधाकर तिवारी, प्रदेश सचिव पंकज मिश्र ने भी आंदोलन में शिरकत की।

पंकज मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है। किसानों के हितों की सीएम को चिंता नहीं है। जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता ने कहा कि शीघ्र ही सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश महासचिव सुधाकर तिवारी ने केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।

इससे पहले कांग्रेसियों का हुजूम रेलवे स्टेशन पहुंचा और यहां झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर का चक्का जाम कर दिया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन दस बजकर 28 मिनट पर आई और दस बजकर 35 मिनट रवाना हो गई। कांग्रेसियों ने ट्रेन रोकने की कोशिश की और लगभग दो मिनट और ट्रेन रुकी रही।

कार्यकर्ताओं को पीसीसी सदस्य रघुनाथ द्विवेदी, त्रियुगी नारायण शुक्ला, जितेंद्र उपाध्याय ने भी संबोधित किया। इसके बाद कांग्रेसियों ने सांकेतिक रूप से झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जाम लगाया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेसियों ने पैंतीस मिनट ट्रेन रोकी और बीस मिनट तक हाईवे पर जाम लगाया।

इस मौके पर रंजना पांडे, मिथलेश गर्ग, रजनीश पांडे, हीरालाल मिश्र, दिनेश द्विवेदी, रमादत्त मिश्र, राकेश पांडे, डॉ. राकेश वर्मा, बिंदा देवी, आशा देवी भी मौजूद रही। कांग्रेसियों ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed