{"_id":"5ef4dd1d8ebc3e42c701ec1c","slug":"congress-commety-protest-for-petrol-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5675803110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः जिला कांग्रेस कमेटी ने पैट्रोल और डीजल के दामों के खिलाफ किया विरोध, पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः जिला कांग्रेस कमेटी ने पैट्रोल और डीजल के दामों के खिलाफ किया विरोध, पैदल मार्च
विज्ञापन
फोटो- 1- पेट्रोल डीजल के दाम में बढोत्तरी के विरोध में पैदल बाइक लेकर चित्रकूट के मुख्यालय में विरो
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में लगातार बढ़ते हुए डीजल और पेट्रोल के दामों के खिलाफ मोटर साइकिल घसीटते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को मुख्यालय के कांग्रेस कार्यालय से ट्रैफिक चौराहे तक पैदल मार्च किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार 18 दिनों से पेट्रोल और डीजल में बढ़ोत्तरी की जा रही है। जहां एक ओर जनता इस समय कोरोना वायरस से परेशान है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार लगातार जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। चुनाव के पहले बड़ी.बड़ी बातें करने भाजपा सरकार के तमाम नेता डीजल पेट्रोल पर बड़ी ज्ञान की बातें करते थे उनको अब महंगाई नहीं दिख रही ना ही जनता का दर्द दिख रहा है।
रंजना बराती लाल पांडे ने कहा इस समय किसानों के फसल बोने का समय है, डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर मोदी सरकार किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार इनकी सरकार में चरम पर है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर राकेश वर्मा, यमुना शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, कुलदीप द्विवेदी ,धीर सिंह, कामता द्विवेदी , नरोत्तम ,रामेंद्र गौतम ,भोला नामदेव, कृष्णराज, हीरालाल मिश्रा ,चुनबाद, जितेंद्र, नीरू गुप्ता, लक्ष्मण त्रिपाठी व सविता आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। संवाद