फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Committees ran out of fertilizers, farmers returned disappointed

Chitrakoot News: समितियों में खाद खत्म, निराश लौटे किसान

Wed, 20 Nov 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Committees ran out of fertilizers, farmers returned disappointed
चित्रकट। डीएपी खाद समितियों में नहीं मिलने से मंगलवार को निराश किसान घर लौट गए। किसानों से कहा जा रहा कि नई रैक आने पर खाद दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में खाद बांटने के लिए 39 केंद्र खोले गए हैं। जिसमेेंं डीएपी खाद खत्म हो गई है। इन केंद्रों में यूरिया व नैनो खाद ही मिल रही है जबकि किसान डीएपी खाद लेने के लिए चक्कर लगा रहा है। मंगलवार को किसान जब भरतकूप, कर्वी समिति, मऊ, भौंरी, किहुनिया, ऐंचवारा, राजापुर आदि समितियोंं में खाद लेने के लिए पहुंंचे तो डीएपी खाद नहीं मिली। किसान राधेश्याम ने बताया कि किसानों को डीएपी खाद चाहिए जबकि उनको नैनो खाद दी जा रही है। यूरिया खाद ले जाने के लिए कहा जा रहा है।

किसान कौशल कुमार ने बताया कि बताया गया कि केंद्रों में डीएपी की खाद खत्म हो गई है। नई रैक आने पर ही खाद दी जाएगी। खाद नहीं मिलने से रबी की फसल की बुआई का कार्य पिछड़ रहा है। सहकारिता विभाग के निबंधक आर के शुक्ला का कहना कि पांच समितियों में डीएपी की खाद बची थी। जिसको मंगलवार को भी बंटवाया गया है। डीएपी की नई रैक आने पर खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed