{"_id":"5f678ee48ebc3e73393bfe0a","slug":"command-control-centre-se-corona-patient-ko-medical-paramarsh-chitrakutt-news-knp583808690","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः कमांड कंट्रोल सेंटर से कोरोना मरीजों को चिकित्सीय परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः कमांड कंट्रोल सेंटर से कोरोना मरीजों को चिकित्सीय परामर्श
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है। कोरोना मरीजों की उचित देखभाल और चिकित्सकीय परामर्श के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। वहां चिकित्सकों द्वारा आइसोलेशन सेंटर कोविड अस्पताल खोह और होम आइसोलेशन के मरीजों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि मरीजों को कंट्रोल रूम से सलाह देकर उनकी हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरट) मौके पर पहुंच कर दवा वितरण और स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।
फोन कॉल के माध्यम से कोरोना मरीजों का हालचाल लिया जा रहा है। ई-संजीवनी के जरिए सभी को चिकित्सीय सलाह दी जा रही है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 05198-235425, 9411919691, 8765473613, 8765473609, 9198235425 जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 19 सितंबर तक होम आइसोलेशन के 153 व्यक्तियों ने हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श के लिए संपर्क किया है। कर्वी ब्लॉक के कछारपुरवा निवासी एक महिला का दो माह का बच्चा है। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव हैं। वह कोविड अस्पताल खोह में भर्ती हैं।
एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के चौरिहा ने बताया कि मां कोरोना उपचाराधीन है तब भी वह शिशु को स्तनपान करा सकती है, जब भी मां बच्चे के संपर्क में आएं तो मास्क पहनें। बच्चे को दूध पिलाने से पहले और बाद में हाथों को साबुन से 60 सेकेंड तक जरूर धोएं।