{"_id":"68d82ac2bfe8ea25cc0808c8","slug":"college-student-missing-search-underway-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-121429-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कॉलेज गया छात्र लापता, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कॉलेज गया छात्र लापता, तलाश जारी
Sun, 28 Sep 2025 03:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:42 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र का एक छात्र स्कूल में अवकाश होने के बाद घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने ऑनलाइन गेम में रुपये हारने की बात बताई है।
बसिला निवासी लवकुश सिंह ने बताया कि उसका बेटा करण सिंह (15) भौंरी स्थित कृषक इंटर काॅलेज में कक्षा नौ में पढ़ता है। शुक्रवार सुबह स्कूल पढ़ने गया था पर छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा। बताया कि काॅलेज पहुंचने पर बताया गया कि वह स्कूल से जा चुका है। पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में छात्र रोडवेज बस से कर्वी की ओर जाता नजर आ रहा है। तलाश की जा रही है। संवाद