{"_id":"61c0d4dadca3a87f272ba1d5","slug":"cold-wave-continues-in-the-district-strong-winds-blowing-chitrakoot-news-knp6707296155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी, चल रही तेज हवायें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी, चल रही तेज हवायें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। सर्द हवा के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्दी के कारण सुबह-शाम पर सन्नाटे जैसी स्थिति रहती है। सोमवार को न्यूनतम पांच डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। लोग दोपहर को धूप सकते दिखाई देते हैं।
ठंड बढ़ने के बावजूद नगर पालिका व नगर पंचायतों के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव अभी नहीं जले हैं। प्रशासन ने कंबल का वितरण जरूर शुरू करा दिया है। गोशालाओं में अभी तक गोवंश को ठंड से बचाने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए हैं।
ठंड से सावधान रहें रोगी
डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अधिक ठंड में हार्ट व ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधान रहने की जरूरत है। ज्यादा से ज्यादा गरम कपडे़ पहने। गुनगुना पानी और गरम पेय पदार्थों का सेवन करें। खुले में स्नान न करें।