फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   cold

शीतलहर चलने से बढ़ी ठंड, जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त

Thu, 19 Dec 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
cold
चित्रकूट। पहाड़ों पर बर्फ गिरने से शीत लहर ने लोगों को कंपा दिया है। धूप न निकले से ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। ठंड लगने से रामनगर में एक ग्रामीण की मौत हो गई। सर्दी का आलम यह रहा है कि दोपहर को धूप निकली लेकिन पारा सात डिग्री से ज्यादा नहीं हो पाया। दिन भर सर्द हवाओं के बीच लोग कांपते नजर आए। जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सर्दी बढ़ने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सर्दी का असर आम जन मानस के साथ पशु पक्षियों पर भी नजर आ रहा है। जिले का अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा।
विज्ञापन

चित्रकूट। रैपुरा थाना अंतर्गत रामनगर के एक ग्रामीण जगदीश की मौत ठंड लगने हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक किसान की मां की तेरहवी के दिन यह घटना घटी। इस मामले में एसडीएम मऊ राजबहादुर ने बताया कि उन्हें इसकी अभी जानकारी नहीं हुई लेकिन थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मौत ठंड से नहंी हुई बल्कि मृतक की बीमारी से मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है।
विज्ञापन

चित्रकूट। मौसम बदलने व शीत लहर से बीमारियां भी बढ़ने लगी है। सर्दी जुकाम, बुखार पेट दर्द, के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। डाक्टरों के पास लाइन लगी रहती है। जगदगुरुरामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय की छात्रा शोभा त्रिपाठी व रूबी शुक्ला को ठंड लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा चकला निवासी गुलाबचंद्र, सरैंया निवासी सुनील कुमार, अमानपुर निवासी गुडिया देवी व सीतापुर की लालमणि को पेटदर्द होने पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट। गनीवां कृषि विभाग के वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया कि अचानक मौसम मेें तब्दीली और पारा गिरने से दलहनी फसलों में पाला का खतरा बढ़ गया है। खासकर अरहर के लिए यह समय विपरीत है। ज्यादा पाली की आशंका पर मेड़ में धुंआ करें।
चित्रकूट। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी कई विद्यालय खुले रहे। जबकि आदेश दिया गया था कि ठंड को देखते हुए 21 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। इन स्कूलों के प्रंबधकों का कहना है कि जानकारी के अभाव में ऐसा हुआ है। स्कूल आए बच्चों को जल्द ही घर भेज दिया गया। इसके अलावा कुछ स्कूल के प्रबंधकों ने कहा कि परीक्षा के बाद छात्रों को घर भेजा गया है।
पहाड़ी/शिवरामपुर। कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था न होने से यहां के निवासी कूड़ा कड़कट जलाकर अलाव तापने को मजबूर हैं।
जिले में तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे घरों में निकलना मुश्किल हो रहा है। शहरों व नगर पंचायत क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था तो कर दी गई लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था न होने से यहां के निवासी परेशान है। क्षेत्र के भरतकूप, शिवरामपुर, पहाड़ी आदि कस्बों व गांवों में कूड़ा जलाकर यहां के निवासी तापने को मजबूर हैं। कई स्थानों पर पन्नी से काम चलाया जा रहा है।

चित्रकूट। भीषड़ ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय के निर्देश पर जिले के नगर पालिका, नगर पंचायत राजपुर व मानिकपुर में कुल 20 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे है। वही ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख कस्बों में 29 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ गरीबों को कंबलों का वितरण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर पालिका चित्रकूट में चार रैनबसेरा व राजापुर में एक रैनबेसरा की व्यवस्था की गई है। जिसमे दो स्थाई व दो अस्थाई की व्यवस्था की गई है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी गणेश प्रसाद सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed