{"_id":"68d97c549c0d758961076207","slug":"cluster-in-charges-son-dies-after-falling-while-playing-chitrakoot-news-c-12-1-knp1009-1281343-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: संकुल प्रभारी के बेटे की खेलते समय गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: संकुल प्रभारी के बेटे की खेलते समय गिरने से मौत
Sun, 28 Sep 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। ननिहाल में खेल रहे कंठीपुर निवासी संकुल प्रभारी महेंद्र सिंह के 11 वर्षीय पुत्र की सिर में चोट लगने से मौत हो गई।
पहाड़ी ब्लाक के नांदी संकुल प्रभारी महेंद्र पटेल ने बताया कि उनकी पत्नी गायत्री देवी धाता (फतेहपुर) में पशुधन प्रसार अधिकारी हैं। उनका इकलौता बेटा यश उर्फ आदर्श चकमाली अमानपुर में जलकल विभाग से सेवानिवृत्त नाना बद्री प्रसाद पटेल के घर गया था। शनिवार को वह दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट आई। परिजन उसे प्रयागराज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। रविवार को गमगीन माहौल में बच्चे का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। संवाद