फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Claim: 81 percent voter slips distributed, voters said they are waiting

दावा: 81 प्रतिशत मतदाता पर्चियों का वितरण, मतदाता बोले कर रहे इंतजार

Thu, 16 May 2024 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Claim: 81 percent voter slips distributed, voters said they are waiting
चित्रकूट। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये चल रही कवायद में जिला प्रशासन के आंकड़े बताते हैं कि दोनों विधानसभा क्षेत्र में औसतन 81 प्रतिशत पर्चियां बंट चुकी हैं। इसके बावजूद ज्यादातर मोहल्लों से शिकायतों के ढेर लगे हैं कि उन्हें पर्चियां नहंीं मिली। कई शिकायत यह है कि उनके घर में चार मतदाता हैं पर्ची दो मिली हैं। दो का नाम पता नहीं किस सूची में है। कुछ का कहना है कि उनके मोहल्लों के नाम बदल दिये गये हैं। 35 साल से जिस वार्ड में रहते हैं वहां की सूची में नाम न होकर दूसरे वार्ड की सूची में नाम है। ऐसे में मतदान करने जाने में भी परेशानी होगी।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर वार्ड निवासी भोला यादव, आनंद किशोर व कौशल्या नंदन पांडेय बताते हैं कि उनके वार्ड में मतदाता पर्चियां बंट चुकी हैं लेकिन उनके परिवार को पर्ची नहीं मिली। बीएलओ से पूंछा गया तो बताया कि क्रम से बांट रहे हैं उनके नाम क्रम से नहीं हैं। आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नाम ढूंढने में परेशानी हो रही है। उनके पडोसियों के नाम के साथ उनके परिवार के नाम नहीं हैं इससे मतदाता पर्ची बिना कैसे मतदान करेंगे। एसडीएम कालोनी निवासी प्रभा गुप्ता, लल्लू गुप्ता ने बताया कि उनकी पर्ची नहीं मिली है। पता चला है कि उनके नाम दूसरे वार्ड की सूची में हैं। नगर पालिका चुनाव में जहां मतदान किया अबकी वहां मतदान नहीं कर सकेंगे। इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

गांधी गंज निवासी रंजना त्रिपाठी व बद्री विशाल का कहना है कि उनकी भी पर्ची नहीं मिली है। कई दिनों से बीएलओ को फोन कर जानकारी मांगी लेकिन कोई सूचना नहीं दे रहा है। उधर जिला प्रशासन का दावा है कि चित्रकूट सदर व मऊ मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में 81 प्रतिशत पर्चियों का वितरण हो चुका है। सदर एसडीएम सौरभ यादव ने बताया कि तीन लाख 62 हजार से अधिक पर्चियों में अबतक की सूचना में 79 प्रतिशत वितरण हो चुका है। मऊ एसडीएम राकेश पाठक ने बताया कि तीन लाख 51 हजार से अधिक पर्चियों में 85 प्रतिशत पर्चियों के वितरण की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed