{"_id":"5e31c4bd8ebc3ec6e858092b","slug":"civic-chitrakutt-news-knp5412932161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू घाट पर मारपीट मामले में किसानों पर दर्ज रिपोर्ट से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू घाट पर मारपीट मामले में किसानों पर दर्ज रिपोर्ट से नाराजगी
विज्ञापन
फोटो- 14 - राजापुर में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदाधिकारी
- फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर। गडौली बालू घाट में अवैध रास्ता, अवैध खनन व किसानों पर हुई फर्जी रिपोर्ट के खिलाफ भाकियू ने मोर्चा खोला है। बुधवार को भाकियू के तहसील अध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल के नेतृत्व में तहसील परिसर राजापुर में किसानों के साथ बैठक हुई। जिसमें किसानों ने बालू माफियाओं पर आरोप लगाते हुए तहसीलदार प्रमेश कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंप कर किसानों पर दर्ज कराए मुकदमे वापस कराने की मांग की।
भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि गडौली घाट के पट्टे से आगे अवैध खनन चलाया जाने लगा व रास्ता निकाला जाने लगा। किसानों द्वारा रोके जाने पर भी ठेकेदार के सहयोगियों ने किसानों के साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी। 26 जनवरी को विवाद में किसान जयकिशोर, ओमप्रकाश, राजबहादुर आदि किसानों पर फर्जी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गईं। इस प्रकरण को लेकर 31 जनवरी को भाकियू का प्रतिनिधि मंडल एसपी से मुलाकात करेगा। किसानों पर हुई फर्जी रिपोर्ट से किसानों में आक्रोश है।
किसानों ने कहा कि रिपोर्ट वापस नही हुई तो भाकियू आंदोलन को बाध्य होगा। जिला महामंत्री अरुण कुमार पाण्डेय, तहसील अध्यक्ष मानिकपुर तीरथ प्रसाद सिंह, ब्लाक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, मुन्ना देवरवा, अजित सिंह, किसान ओमप्रकाश, जय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे ।