फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   civic

हर बार की तरह दिखा धर्मनगरी का सद्भाव

Sat, 28 Dec 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
civic
फोटो- 10- नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अल्संख्यक समुदाय के बीच पंपलेट बांटने के बाद जागरूक करते डी - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। इन दिनों देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के बीच धर्मनगरी में शुक्रवार को हर बार की तरह फिर सद्भाव दिखा। शांतिपूर्ण तरीके से हर मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम अपने काम की ओर रवाना हो गए। इस दौरान कई मुस्लिम नेताओं, धर्मगुरुओं व काजी ने अपने संप्रदाय के लोगों को अमन चैन से रहने को कहा। यह भी बताया कि हम भारतवासी हैं उनकी नागरिकता पर कोई खतरा नहीं है। बेवजह अफवाह न फैलाई जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने जामा मस्जिद पुरानी बाजार पहुंचकर नमाज की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी भारतीय हैं और भारतीय रहेंगे। किसी के बहकावे पर न आएं। कोई समस्या हो तो अवगत कराएं निस्तारण किया जाएगा जो लोग भ्रम फैला रहे हैं उसमें न पड़े। नागरिकता संशोधन कानून के पंफलेट भी बांटे गए। शहर काजी सरफराज अहमद ने कजियाना मस्जिद में नमाज के बाद कहा कि किसी तरह की अफवाह में मुस्लिम समाज न पडे़ सब अपना काम करें। अमन चैन से इस जिले में रहने का सांप्रदायिक सद्भाव बना रहना चाहिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, उप जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय व सीओ सिटी रजनीश यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed