फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   civic

चित्रकूटः मिनी खजुराहों का प्रस्ताव बनाएं, टिकट लगेगा

Fri, 05 Aug 2022 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
civic
फोटो-10- गणेश बाग में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डीएम अभिषेक आनंद। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने शुक्त्रस्वार को मिनी खजुराहो गणेश बाग का निरीक्षण किया। उन्होंने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि यहां पर प्रतिदिन प्रकाश की व्यवस्था, सुंदरीकरण का कार्य कराएं। ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक देखें। इससे आय भी बढ़ेगी। कहा कि जो कार्य करना है उसकी एक सूची बनाकर पर्यटन अधिकारी को दें।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व विभाग के एएसएई मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि भारतीय पुरातत्व विभाग ने बुंदेलखंड में चार स्थानों पर 75वां आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 अगस्त के दिन हर घर तिरंगा के अवसर पर एक वृहद कार्यक्त्रस्म गणेश बाग में कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी से कहा कि पर्यटकों को देखते हुए यहां पर क्या-क्या कार्य हो सकते हैं उसका एक प्रस्ताव बना ले। अपर उप जिलाधिकारी से कहा कि राजस्व विभाग और पुरातत्व विभाग की जमीन का सीमांकन करें जो बगल में पार्क बनाया जाना है उसमें नगर पालिका तथा पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्लान तैयार कराया जाए। पर्यटन अधिकारी से कहा कि यहां पर बाउंड्रीवाल, बेंच, शौचालय, सोलर लाइट के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था, फाउंटेन, तालाब के सुंदरीकरण आदि का प्रस्ताव तैयार करें।
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जो जमीन पुरातत्व विभाग की है उसमें परमीशन पुरातत्व विभाग देता है तथा जो पुरातत्व से तीन सौ मीटर की दूरी के अंतर्गत है तो उसमें एनएमए लखनऊ के द्वारा परमीशन दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से यह भी कहा कि यहां पर टिकट व्यवस्था शुरू कराएं। ताकि जो धनराशि आए उससे यहां का मेंटीनेंस कराया जा सके। वृक्षारोपण भी कराएं। निरीक्षण के दौरान अपर उप जिलाधिकारी राजबहादुर, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, पुरातत्व विभाग के एएसआई नीरज मिश्रा, सीनियर सीए तारक सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed