फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Wrestlers showed their bets in the riot

दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच

Fri, 28 Oct 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Wrestlers showed their bets in the riot
पहाड़ी (चित्रकूट)। प्रसिद्ध नांदी हनुमान मंदिर प्रांगण मे चल रहे दंगल में रोचक कुश्तियां देखने के लिए मिलीं। गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग पहलवानों ने भी दंगल में दमखम दिखाया। दंगल में दो दर्जन से अघिक कुश्तियां हुईं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, नेपाल से आए पहलवानों ने अपने दांवपेंच दिखाए।
विज्ञापन

पहलवान दीपू टेवा ने अनिल भीखमपुर, मर्का के नीरज ने फतेहपुर के गोपाल, मऊ के उमाशंकर ने बांदा के राकेश को हराया। रामनगर के दीपक ने रवि लखनऊ, मुकेश बांदा ने राकेश हमीरपुर, राजेश दरसेडा ने प्रेम कौशांबी, मोनू मध्य प्रदेश ने अंकित दिल्ली, बबलू बांदा ने अंकुश भीखमपुर, चुन्नू बांदा ने जितेंद्र हरियाणा को पराजित किया।
विज्ञापन

हुकुम हमीरपुर व लवलेश आगरा के बीच कुश्ती में कोई निर्णय नहीं आने पर कमेटी ने समय देकर कुश्ती कराई। अंत तक कोई निर्णय नहीं निकल सका। दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों पहलवान का सम्मान किया। इस मौके पर हनुमान मंदिर के पुजारी महेंद्र दास, प्रधान प्रतिनिधि मेहरबान, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि देशराज यादव, पूर्व प्रधान विमल तिवारी, हाईकोर्ट एडवोकेट आईके चतुर्वेदी, कमेटी के सभी सदस्य, निर्णायक सहित दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed