{"_id":"62e8144a77be7a46f83983c3","slug":"chitrakoot-voter-id-will-be-linked-with-aadhaar-fake-voting-will-stop-dm-launches-voluntary-aadhaar-number-collection-campaign-chitrakoot-news-knp710700516","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : आधार से लिंक होगी वोटर आईडी, फर्जी वोटिंग रुकेगी, डीएम ने स्वैच्छिक आधार नंबर एकत्रीकरण अभियान का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : आधार से लिंक होगी वोटर आईडी, फर्जी वोटिंग रुकेगी, डीएम ने स्वैच्छिक आधार नंबर एकत्रीकरण अभियान का किया शुभारंभ
विज्ञापन
फोटो-4-मतदाता कार्ड जागरूकता कार्यक्रम में नये मतदाता के लिए भरे फार्म को जमा कराते डीएम अभिषेक आ?
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। विधानसभा निर्वाचन नामावली में शामिल मतदाताओं के स्वैच्छिक आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अभिषेक आनंद ने छत्रपति शाहूजी महाराज महिला महाविद्यालय कर्वी से किया। एडीएम कर्वी पूजा यादव ने कहा कि वोटर आईडी से आधार नंबर लिंक होने पर फर्जी वोट नहीं पड़ेंगे। गरुड़ एप्स के माध्यम से भी आप इसे कर सकते हैं। सीएससी से भी आधार कार्ड लिंक कराया जा सकता है।
डीम ने कहा कि चित्रकूट जिले में वोटिंग प्रतिशत बहुत कम रहता है। मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए आप लोग जागरूक मतदाता बनें। महाविद्यालय स्टाफ से कहा कि जन जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं और उनके परिवारीजनों के आधार मतदाता सूची से लिंक कराएं। एडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि इस कॉलेज में शुरू हुआ यह सिलसिला अन्य कॉलेजों तक जाएगा।
फार्म 6 बी भरकर बीएलओ को दें। आप के आधार से लिंक हो जाएगा। यह स्वैच्छिक है। कहा कि अब एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण होगी, वह अपना मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। डीएम ने पांच छात्राओं मानसी अग्रहरि, सुष्मिता चौधरी, शिक्षा, सुशीला देवी, स्वाति कसौधन से फार्म 6 बी भराए।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुरेश प्रसाद ने किया। तहसीलदार राजेश कुमार पाठक, डीआईओएस बलिराज राम, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरती गुप्ता, नायब तहसीलदार रामानंद मिश्रा आदि अधिकारी, महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहे।