{"_id":"6349ab39ff6ac62b07023f91","slug":"chitrakoot-villager-going-on-foot-died-due-to-bike-collision-chitrakoot-news-knp7232999101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
मानिकपुर। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर की तरफ जा रहे चरवाहे को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इलाज को जिला अस्पताल लाते समय घायल ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में शोक छा गया।
गुरुवार की देर शाम बंधवा कल्याणपुर मारकुंडी रोड़ निवासी चरवाहा शिवचरण पुत्र हंसा बकरी लेकर घर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी।
राहगीरों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। घायल को आनन फानन एंबुलेंस से मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर दशा के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज को ले जाते समय ऐचवारा गांव के समीप घायल ने दम तोड़ दिया।