{"_id":"635acc783338fd729b38ae2e","slug":"chitrakoot-two-injured-third-unidentified-of-fatehpur-district-chitrakoot-news-knp7252458126","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर जिले के दो घायल तीसरा अज्ञात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर जिले के दो घायल तीसरा अज्ञात
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के पास तेज रफ़्तार से जा रही दो बाइक आमने सामने से टकरा गईं। इसमें तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय निवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसमें दो की हालत नाजुक है। डाक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
घटना गुरुवार की शाम छह बजकर 45 मिनट पर हुई। चित्रकूट की ओर से फतेहपुर की तरफ बाइक से जा रहे दो युवक जैसे ही राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आई दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
इसमें फतेहपुर जिले के रसूलपुर निवासी अनुराग कुमार (20) व ऋषि कुमार (20) पुत्र विजय घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार युवक भी गंभीर घायल है इसके बेहोश होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर आस पास के लोग पहुंचे और पुलिस सूचना दी। राजापुर थाने की टीम पहुंची तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया है।