फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: This is not a double but triple engine government

यह डबल नहीं ट्रिपल इंजन की सरकार

Thu, 13 Oct 2022 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: This is not a double but triple engine government
फोटो-9- ग्रामोदय मेले के समापन पर संबोधन करते यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर आयोजित ग्रामोदय मेले का समापन केंद्रीय मंत्री भानु प्रसाद वर्मा और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया। विवेकानंद सभागार में सभी ने नानाजी की परिकल्पना के आधार पर ग्रामोदय के लिए काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

चार दिवसीय मेले के समापन पर केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उपक्रम मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि आजादी के बाद ग्रामीणों के समग्र विकास की बातें तो होती रहीं, लेकिन समग्र ग्राम विकास के चिंतन को नानाजी देशमुख ने ही साकार किया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रभु श्री राम ने चित्रकूट को क्यों चुना और नाना जी ने इस भूमि को कर्मभूमि क्यों बनाया, इस पर कुछ कहना सूरज को दीपक दिखाना होगा। ग्रामोदय शब्द में भारत की सभी जरूरतें समायी हुई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सरकार तीनों सरकारों की जो त्रिवेणी हैं। यह डबल नहीं ट्रिपल इंजन की सरकार है। इसके द्वारा जितने विकास कार्य कराए जा रहे हैं, उनको गिनाना कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सांसद आरके सिंह पटेल, सांसद गणेश सिंह, मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोड के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया, सतना के महापौर योगेश ताम्रकार, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो, ट्राइबल सेल मध्य प्रदेश के अध्यक्ष दीपक खांडेकर, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा, प्रसांत सिंह, विजेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. भरत मिश्रा, प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह, अतुल जैन, अभय महाजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed