चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बुधवार को हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द से जल्द एयरपोर्ट का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, बैठक में शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करने के लिए ताकीद किया।
डीएम ने देवांगना एयरपोर्ट पर रनवे, रोड, एटीसी सेंटर, बाउंड्रीवाल, रेशा, कार पार्किंग, पावर स्टेशन, वाटर टैंक, पेरिफेरल रोड, टर्मिनल बिल्डिंग, रनवे का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जो अवशेष कार्य बचे हैं उसे गुणवत्तापूर्ण शासन की मंशा के अनुरूप जल्द पूर्ण कराया जाए। उनके साथ एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, एएसडीएम राजबहादुर, अंकित सिंह असिस्टेंट मैनेजर एयरपोर्ट, अतुल प्रकाश जनरल मैनेजर एयरपोर्ट आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
इसके पूर्व जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जन सुनवाई के दौरान अधिकारियों से कहा कि समस्याओं व आईजीआरएस पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन आदि की जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। शिकायतकर्ता को भी सूचित किया जाए। दोबारा शिकायत आने पर अधिकारी पर कार्रवाई होगी।